हमारे देश में दही को ‘सुपाच्य आहार’ का दर्जा प्राप्त है। यह पौष्टिक, हल्का एवं जल्दी पचने वाला भोजन है। अगर आप आधा कटोरी दही भी खाते हैं, इससे आपके शरीर को लगभग 100 ग्राम कैलोरी, आठ ग्राम प्रोटीन, साढ़े तीन ग्राम वसा, 20 ग्राम कार्बोहायड्रेट, एवं शरीर के लिए प्रतिदिन जरूरी कैल्शियम का 20 प्रतिशत भाग मिल जाता है।
दही को आजकल की भाषा में ‘सुपरफूड’ भी कहा गया है, जिसके कारण इसके कई फायदे हैं। कुछ प्रमुख और प्रचलित फायदे इस प्रकार हैं:
1) दही वजन कम करने में सहायक है
दही में कैल्शियम मौजूद होता है जिसके कारण आपके शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन नियंत्रित रहता है। अगर कोर्टिसोल हॉर्मोन का निर्माण जरुरत से अधिक मात्रा में हो जाता है तो कई बीमारियां जैसे उच्च रक्तचाप, मोटापा आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। जिन लोगों को वजन बढ़ने की शिकायत रहती है, उन्हें प्रतिदिन कम से कम आधे कटोरी दही का सेवन करना चाहिए।
2) दही से त्वचा निखरती है
मार्केट में मिलने वाले सौंदर्य प्रधानों में केमिकल की मात्रा काफी ज्यादा रहती है, जिससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचता है। आप इन हानिकारक उत्पादों के बजाये दही चुन सकते हैं, जिससे आपकी सुंदरता में निखार होगा और आपकी त्वचा भी चमक उठेगी। दही में कई मिनरल जैसे फॉस्फोरस, जिंक, विटामिन E, आदि मौजूद है जिससे आपके रंग और रूप में निखार आता है। हल्दी, बेसन और दही से बना उबटन आपके चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए काफी है। इसे हफ्ते में दो दिन उपयोग करें।
3) दही पाचन में सहायक है
अभी तक पढ़ने के बाद आपको यह मालूम हो गया होगा कि दही में कई प्रकार के पोषक तत्त्व विभिन्न मात्रा में मौजूद रहते हैं, जैसे कि वसा, कार्बोहायड्रेट, कैल्शियम, विटामिन E आदि। दही में अधिक मात्रा में पोषक तत्त्व मौजूद होने क कारण यह हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा है। उसके अलावा जब आप दही खाते हैं, तो आपके शरीर को आपके द्वारा सेवन किये गए दूसरे खाने के पदार्थों में से पोषक तत्त्व को सोख लेने में सहायता मिलती है। कई अनुसंधानों में यह भी पाया गया है कि जब आप नियमित दही का सेवन करते हैं, तो यह पेट की कई प्रकार की बीमारियों से आपको सुरक्षित रखता है।
4) दही कई प्रकार के रोगों से आपकी रक्षा करता है
दही में जो बैक्टीरिया जिसे प्रोबिओटिक्स कहते हैं, पाई जाती हैl वह शरीर के लिए उपयोगी होता है। दही का नियमित सेवन आपके शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। दही खाने से दिल के अर्टिलरी वाले भाग में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल का निर्माण नहीं होता जिससे दिल की बीमारियां कम होती हैं। इसके सेवन से आपकी दांत और हड्डी भी मजबूत रहते हैं। इसमें फॉस्फोरस और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मौजूद होने के कारण हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा मिलता है। यह आपको कई बीमारियों जैसे ओस्टेपोरोसिस और आर्थराइटिस से भी बचाता है।
5) दही का सेवन आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है
हम एक ऐसे युग में रह रहे हैं जहाँ हर क्षेत्र में लोगों के बीच प्रतिस्पर्धा का भाव रहता है। इस कारण कई लोग तनाव और चिंता का शिकार हो जाते हैं। लगातार तनावग्रस्त रहने के कारण डिप्रेशन के शिकार होने की संभावनाएं काफी बढ़ गयी है। ऐसे चिंतित वातावरण में दही का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है। दही हमारे चिंतित दिमाग की गतिविधियों को कम करने में सहायता करता है। रोजाना आधी कटोरी दही का सेवन करने के बाद आरामदायक महसूस होता है। आजकल फ्लेवर वाले दही का प्रचलन भी बढ़ गया है जो मूड को ठीक करने में मदद करता है।
अब जब अपने दही के फायदों के बारे में पढ़ लिया है, तो जल्दी से दही को अपने नियमित जीवन का पात्र बना लें। इससे आप सदा स्वस्थ रहेंगे।