पारस दही कबाब एक ऐसा व्यंजन है जो पूरे देश में शौक के साथ खाया जाता है। अगर आपके किचन में इसे बनाने के लिए लगने वाले सभी पदार्थ मौजूद हैं, तब आप आसानी से इसे घर पर भी बना सकते हैं। खाने में पारस दही कबाब कुरकुरा और हल्का होता है।
पारस दही कबाब में बेसन प्रमुख पदार्थ है। इसको पैन में धीमी आंच पर फ्राई करके बनाया जाता है। इस कबाब को बनाने के लिए आपको ताज़ा दही का उपयोग करना चाहिए। जिस दिन आप पारस दही कबाब बनाने वाले हैं, उससे एक दिन पहले दही जमा लें। घर में जमाई दही का स्वाद बाजार से खरीदी दही से बेहतर होता है।
कबाब का आकर सही आये, इसके लिए उपयोग में लाया जाने वाला बेसन कोमल और नम होना चाहिए। पारस
दही कबाब को कटे हुए प्याज और चाट मसाले के साथ सर्व किया जाना चाहिए। आप इसे टमाटर के सॉस, धनिया या पुदीने की चटनी के साथ भी खा सकते हैं।
आइये हम पारस दही कबाब की रेसिपी देखते हैं:
- एक कढ़ाई ले लीजिए। इसमें पांच से छह बड़े चम्मच बेसन डालिए।
- गर्म और धीमी आंच पर बेसन को तब तक मिलते रहिए जब तक इसका रंग हल्का भुना नहीं हो जाता। कबाब का आकर ढंग का आये, इसलिए बेसन को ठीक से भूनना जरुरी है। इस बात का भी ध्यान रखें कि भूनते वक्त बेसन कहीं जल न जाये।
- एक कटोरे में दही ले लीजिए। ध्यान रहे कि दही खट्टी नहीं होनी चाहिए। उसमे कटे हुए प्याज, आधा चम्मच कटा हुआ अदरक, और एक चम्मच कटा हुआ हरा धनिया को अच्छे से मिक्स कीजिए।
- आधा चम्मच जीरा पाउडर लीजिए और उसे चार से पांच मिनट के लिए फ्राई कीजिए। फिर उस जीरा पाउडर को एक चम्मच गरम मसाला पाउडर के साथ दही में अच्छे से मिला दीजिए।
- अब दही में भुना हुआ बेसन मिलाइए।
- इसमें थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर, और आधा चम्मच नमक डालिए। आप काली मिर्च पाउडर के बजाये लाल मिर्च पाउडर भी मिला सकते हैं।
- एक चम्मच से इस मिश्रण को दो से तीन मिनट तक अच्छे से इस तरह मिलाइए जिससे थोड़ा सा भी बेसन न बचे। इसके बाद इस मिश्रण को एक प्लेट से ढक कर फ्रिज में दो या तीन घंटे के लिए रख दीजिए। इससे कबाब को आकर देने में आसानी होगी।
- गैस पर धीमी आंच करके तवा चढ़ाइये और उसमें दो चम्मच तेल डालिए।
- अपने दोनों हाथों में तेल लगा लीजिए। दही कबाब मिक्स का थोड़ा सा हिस्सा लीजिए और उसे गोल आकर में बना दीजिए।
- कुल छह से सात गोल आकार के कबाब बनायें। एक कढ़ाई में धीमी आंच पर तेल गर्म करें और इसमें कबाब डालिए। इसे तब तक चलिए जब तक यह हलके सुनहरे रंग के नहीं हो जाते। इसे चलते रहें ताकि यह जले नहीं।
- पक जाने पर इसे एक प्लेट में रखें।
आपका पारस दही कबाब बनकर तैयार है। आप इसे रायता, चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं। टेस्टी होने के साथ यह कबाब कई पोषक तत्वों से भी भरपूर रहता है और खाने में भी स्वादिष्ट होता है। आप इसे शाम के नाश्ते के समय चाव से खा सकते हैं।