दही – एक सुपरफूड

दही – एक सुपरफूड

  • Post category:PARAS DAHI

हमारे देश में जब भी हम किसी काम की शुरुआत करने वाले होते हैं, जैसे कि जब हम परीक्षा देने जा रहे होते हैं या नया बिजनेस शुरू करते हैं, तब हमारी मम्मी या दादी हमें एक चम्मच दही का सेवन कराती है, ताकि जो काम हम करने जा रहे हैं उसमें सफल हो सकें। दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसका सेवन हम कभी भी कर सकते हैं। चाहे बच्चे हो या बूढ़े सभी लोग दही का चाव के साथ सेवन करते हैं।

आइये हम 6 कारणों के बारे में जानते हैं जिससे दही को सुपरफूड कहा गया है।

 

दही हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद है।

बाज़ार में मिलने वाली केमिकल युक्त पदार्थों के बजाय आप अपने त्वचा को कोमल बनाने के लिए दही का उपयोग कर सकते हैं। दही में कई पोषक तत्व जैसे कि फॉस्फोरस, विटामिन E, ज़िंक इत्यादि पाए जाते हैं। इन तत्वों की वजह से हमारा शरीर कोमल और मुलायम रहता है। दही के निरंतर उपयोग से हमारी त्वचा की रंगत निखरने लगती है। अगर आप हफ्ते में दो या तीन बार बेसन, दही और निम्बू का पैक लगायें तो आपकी त्वचा मुलायम हो जायगी और रंग हल्का हो जाएगा।

दही आपके शरीर को स्वस्थ रखता है

दही में प्रोबायोटिक्स नामक बैक्टीरिया मौजूद होता है जो हमारे शरीर के प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है। प्रतिदिन दही खाने से शरीर में कई प्रकार के इन्फेक्शन नहीं होते। जो लोग दिल के मरीज हैं, अगर वो दही का सेवन करते हैं, तब उनका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। यह आपके रक्तचाप कप नियंत्रित रखता है और दिल को मजबूत बनाता है। दही में फॉस्फोरस और कैल्शियम होता है, जिसके खाने से हमारी हड्डियां और दांत मजबूत रहते हैं। दही के सेवन से अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों में आराम मिलता है।

दही आपके बालों के लिए फायदेमंद है

बालों में दही का पैक नियमित रूप से लगाने पर आपके बाल घने होने लगते हैं। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो बालों की रुसी को दूर करता है। हफ्ते में दो से तीन बार अगर आप एक घंटे के लिए दही का पैक लगा कर रखते हैं, आप पाएंगे कि आपके बाल मुलायम और मजबूत होने लगे हैं।

दही खाने से तनाव कम होता है

आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। लम्बे समय तक तनाव का शिकार रहने से हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप प्रतिदिन एक कटोरी दही का सेवन करेंगे तब यह आपके तनाव को कम करने में मदद करेगा। दही का सेवन आपके मूड को ठीक करने में सहायक है। यह आपके दिमाग के दर्द और तनाव सम्बन्धी गतिविधियों को कम करता है। 

दही दूध का एक अच्छा विकल्प है

कई लोगों को दूध के सेवन से एलर्जी रहती है जिससे उनको जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता। ऐसे लोगों के लिए दही वरदान है क्योंकि दही सुपाच्य होता है। जिन लोगों को दही पचाने में मुश्किल आती है वे भी दही का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। दही  उन लोगों के लिए वरदान है जिनको खाना जल्दी नहीं पचता।

अब जब आप जानते हो कि दही आपके स्वास्थ्य को कितना फायदा करता है, हमें आशा है आप नियमित रूप से दही का सेवन करेंगे।