दूध आपके दांतों को सड़ने से कैसे रोकता है

दूध आपके दांतों को सड़ने से कैसे रोकता है

  • Post category:PARAS MILK

यह हम सभी जानते हैं कि दूध और दूध से बनी चीजें हमारे लिए कितनी जरूरी है। हमारी हड्डियाँ और दाँतों को मजबूत करने में सबसे अहम भूमिका कैल्शियम की ही होती हैं। हमारे दाँतों और हड्डियों में हमारे शरीर का 99% कैल्शियम मौजूद हैं। दाँतों और हड्डियों की सेहत बनाये रखने के लिए हमे रोज़ाना 1000 से 1200 mg कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। 

आइए आज जानते हैं कि दूध पीना किस तरह से दाँतों को मजबूत बनाता है:

हमारे दाँतों की सबसे ऊपरी परत को ईनेमल(enamel) कहते हैं। यह हमारे शरीर का सबसे कठोर भाग होता है। यह कठोरता इसीलिए जरूरी होती है कि दाँतों को सड़न से बचाया जा सके। दिन भर हम लोग बहुत कुछ खाते पीते हैं जिस से अम्ल (acid) का निर्माण होता है। ईनेमल का काम होता है ईन अम्ल को खत्म करके दाँतों को सड़ने से बचाने का। ईनेमल मुख्यतः कैल्शियम से बना होता है और इसके लिए हमें दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करना जरूरी होता है। 

दूध, दही, पनीर, छाछ, हरि पत्तेदार सब्जियां, और फल के सेवन से शरीर की कैल्शियम की जरूरत पूरी होती है। अगर हमारे शरीर को पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिलता है तो बहुत सारी समस्या देखने को मिलती है जैसे कि हड्डियों का कमज़ोर होना, दाँतों का कमज़ोर होना, आदि। हालांकि, ईनेमल अम्ल की क्रियाओं से खराब हो सकता है इसीलिए जरूरी है कि हम लोग अपने दाँतों का खास ख्याल रखे। 

दाँतों के स्वास्थ्य के लिए निम्नलिखित चीजें की जा सकती है :-

  • दुध और दूध से बने उत्पादों का सेवन :

          दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करने से हमारी रोजाना की कैल्शियम की जरूरत पूरी होती है। इसीलिए जरूरी है कि रोज़ाना हमलोग पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन करे। इससे हमारे दाँतों की सेहत बरकार रहती हैं। 

  • रोजाना दो बार ब्रश करना (सोने से पहले और उठने के बाद) :

     जब हम सोने के पहले ब्रश नहीं करते तो हम अम्ल बननें की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं। अम्ल हमारे ईनेमल को खराब कर सकता है, इसीलिए ज़रूरी है कि हम रात को ब्रश करके सोये। ऐसा करने से जीवाणु (bacteria) नहीं बनते और दाँत मजबूत होते हैं। 

  • खूब सारा पानी पीना :

     बहुत सारा पानी पीने से जीवाणु (bacteria) मुँह में नहीं बनते और दाँतों में सड़न भी पैदा नहीं करते। ऐसा करने से बदबू भी नहीं आती। इसलिए खूब सारा पानी पीते रहना चाहिए । 

  • हर 3 महीने में एक बार दंत चिकित्सक (dentist) के पास जाना : 

    आपके दाँतों का सबसे बेहतर ख्याल रखने मे आपका डेंटिस्ट ही मदद कर सकता है। डेंटिस्ट दाँतों में हो रहे सड़न का इलाज करता है। इसीलिए दाँतों की समस्याओं को दूर रखने के लिए हम लोगों को नियमित 3 महीने में डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए। 

  • खाने के बाद ढंग से कुल्ला करना :

      खाने के बाद कुल्ला करने से दाँतों मे बन रहे जीवाणु को बनने से रोका जा सकता है। ऐसा करने से अम्ल का निर्माण भी नहीं होता है और दाँतों में कीड़े नहीं लगते। इसलिए जब भी आप खाना खाये उसके बाद ठीक से कुल्ला करे। ऐसा करने से आपके मसूड़ों की भी कसरत होती है जिससे दाँतों को मजबूती मिलती है। 

इन दैनिक दिनचर्या का पालन करके आप अपने दांतों की अच्छी देखभाल कर सकते हैं और रोजाना दूध पीने से आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं जिनमें स्वस्थ दांत भी शामिल हैं। बेहतर जीवन और स्वास्थ्य के लिए आपको हमेशा दैनिक लाभकारी दिनचर्या का पालन करते रहना चाहिए।