Periods के दौरान दही के सेवन के फायदे 

Periods के दौरान दही के सेवन के फायदे 

  • Post category:PARAS DAHI

Periods के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, इसका ध्यान रखना बहुत जरुरी है। पुराने ज़माने में इस समय दही खाने के लिए सख्त मना किया जाता था क्योंकि ऐसा माना जाता था कि खट्टा होने के कारण यह अधिक पेट दर्द का कारण बन सकता है। हालाँकि अब एक रिसर्च के हिसाब से एक्सपर्ट का यह मानना है कि दही में प्रोबायोटिक नामक पोषक तत्व रहता है जो पेट में स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाने वाले बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। 

 

दही में दूसरे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक पोषक तत्व जैसे कि वसा, प्रोटीन और कैल्शियम भी पाए जाते हैं। दही में कैल्शियम की मौजूदगी होने के कारण Periods में होने वाले घबराहट, थकान, व्यग्रता आदि में आराम रहता है। इस पोषक तत्व के कारण हमारे शरीर की हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। इससे Periods के दौरान होने वाले सूजन और दूसरे पाचन सम्बन्धी समस्या में आराम मिलता है। इससे मांशपेशियों में होने वाले दर्द और ऐंठन में भी आराम रहता है। आप Periods के दौरान दही को छाछ, लस्सी और स्मूदी के रूप में ले सकते हैं। 

 

अगर आपको सर्दी-खांसी है या अस्थमा से परेशानी है तो आप दही का सेवन न करें। दही को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप उसमें मेथी, काली मिर्च आदि भी मिक्स कर सकती हैं। दही में ट्रीप्टोफान नामक एमिनो एसिड पाया जाता है जिससे शरीर में सेरोटोनिन और मेरोटोनिन हॉर्मोन बनते हैं। यह न्यूरोट्रांसमीटर का काम करते हैं और शरीर को आराम देते हैं। अगर Periods के समय आप दही का सेवन करती हैं तब आपको ठीक से नींद आती है जिससे आप तरो ताजा रहती हैं। दूसरे पोषक तत्व जैसे कि विटामिन बी, सी, इ, सेलेनियम और फोलिक एसिड की मौजूदगी के कारण महिलाओं का इम्यून सिस्टम Periods के समय दही लेने से स्वस्थ रहता है। 

 

दही में पाया जाने वाला कैल्शियम दर्द से आराम दिलाता है। यह मांशपेशियों के कोशिकाओं का नर्व स्टिमुलेशन के तरफ की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है जिससे Periods के दौरान होने वाला दर्द नियंत्रण में रहता है। दही के सेवन करने से आपके शरीर को Periods के दौरान जरुरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। आप दही में कई फल जैसे केला, स्ट्रॉबेरी, कीवी आदि मिलाकर भी ले सकते हैं।

 

Periods के दौरान दही को खाने के कई तरीके हैं। अगर आपको सादा दही नहीं पसंद है तब आप उसमें मसाला मिला सकते हैं। आप दही में काला नमक, जीरा पाउडर, चीनी और सूखा पुदीना पाउडर भी मिला सकते हैं। आप इसे खाना खाने के बाद भी सीधे ले सकते हैं। दही में पानी, हरी मिर्च, राई आदि मिलाकर आप उसे छाछ का रूप भी दे सकते हैं। Periods के दौरान आप दही का रायता बना कर भी सेवन कर सकते हैं। Periods के दौरान दही के सेवन करने का एक और तरीका हैं दही-चावल खाना। अगर आप Periods के समय कुछ हल्का और पेट भरने समान कुछ खाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है। इससे पेट दर्द में भी आराम मिलता है।