सर्दी के मौसम में छाछ के सेवन के फायदे

सर्दी के मौसम में छाछ के सेवन के फायदे

  • Post category:PARAS CHAACH

लोग छाछ अक्सर गर्मी के मौसम में पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप छाछ सर्दी के मौसम में भी आसानी से ले सकते हैं। छाछ को दही और पानी मिक्स करके बनाया जाता है। इसमें घी या मलाई नहीं पाया जाता जिससे इसमें वसा और कैलोरी कम मात्रा में पाए जाते हैं। इस तरह यह पेय हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दूसरी तरफ छाछ में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई मसाले जैसे कि काली मिर्च, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, और धनिया पीसने के बाद भी मिलाये जाते है ताकि छाछ स्वादिस्ट बने। 

छाछ हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी कि समस्या का निदान करता है। इसमें प्रोबायोटिक पोषक तत्व मौजूद है जो हमारे पेट को स्वस्थ बनाता है और इम्युनिटी को दुरुस्त करता है। इसलिए आप आराम से इसका सेवन सर्दी के मौसम के दौरान भी कर सकते हैं। छाछ में पोषक तत्व होने के कारण आप इसे कभी भी खाने के बाद ले सकते हैं। इसमें लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होता है जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है। इसमें विटामिन और कैल्शियम भी अधिक मात्रा में रहता है जिससे हमारा शरीर तंदरुस्त रहता है। 

आयुर्वेद में छाछ को सात्विक खाना माना गया है। अगर आपको खाना खाने के बाद एसिडिटी की समस्या रहती है तो आप खाने के बाद दवाई लेने के बजाए छाछ ले सकते हैं। छाछ पीने में स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ साथ स्वाद में भी अच्छा रहता है। यह पेट को ठंडा रखने का एक अच्छा तरीका भी है। इसलिए इस बात से बिलकुल फर्क नहीं पड़ता कि आप छाछ गर्मी के मौसम में ले रहे हैं या सर्दी के मौसम में। यह गर्मी दूर भागने का काम भी करता है। छाछ लेने से हमारा शरीर ऑटोमेटिकली डेटॉक्स हो जाता है। यह हमारे कई अंदरूनी अंगों जैसे आंत, पेट आदि को दुरुस्त रखता है। छाछ में पोटैशियम और विटामिन B12 होने के कारण यह पेय किसी भी मौसम में किसी भी वक्त लिया जा सकता है। 

हालाँकि सर्दी के मौसम में अत्यधिक ठण्डा छाछ भी पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है क्योंकि इस समय गला नरम रहता है जिससे सर्दी होने के ज्यादा चांस होते हैं। इसलिए आप छाछ में मसाला मिला सकते हैं या आप उसे गुड़ के साथ ले सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर भी नियंत्रण में रहेगा।